सिद्धार्थनगर। जिले समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार हुई बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत सहायता और नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र में इटवा विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की फसलों का नुकसान आकलन कराने पर जोर दिया है। उनका कहना है कि लगातार बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
उन्होंने मांग की कि संबंधित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का स्थलीय आकलन कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही राहत सहायता की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न किया जाए, ताकि किसानों को समय रहते आर्थिक मदद मिल सके।
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से प्रभावित किसानों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। अब सरकार और संबंधित विभाग की ओर से नुकसान के आकलन तथा राहत-मुआवजे को लेकर आगे की कार्रवाई पर किसानों की नजर है।
अतिवृष्टि से फसलों के नुकसान पर मुआवजे की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत सहायता और नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।इटवा समेत प्रदेशभर के प्रभावित किसानों को तत्काल राहत देने की मांग I
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।