सिद्धार्थनगर 28 सितंबर / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 5 सुत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपते हुए SIR प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल उनके पद से हटाने एवं उन्हें गिरफ्तार करने, मतदाता सूची में हुए बदलावों के पारदर्शी ऑडिट तथा पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा की मांग की।
प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने पुतला छीनने का प्रयास किया, जिसको लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक छीना-झपटी होती रही।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। किसी भी पात्र नागरिक का नाम बिना उचित सत्यापन और सुनवाई के मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए। SIR की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती तय रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और SIR से जुड़े गंभीर सवालों की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर जनता के बीच पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस अवसर पर बदरे आलम, अभिनय राय, डॉ नादिर सलाम, अनिल सिंह अन्नू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, सादिक अहमद, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, रंजना मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, अकील अहमद मुन्नू, राजन श्रीवास्तव, सुदामा प्रसाद, सबरे आलम, राधेश्याम पाण्डेय, ओमप्रकाश दूबे, पप्पू खान, रितेश त्रिपाठी, जिल्ले गालिब, इश्तियाक चौधरी, राजेश सिंह, शाहिद महबूब, डॉ प्रमोद कुमार, संतोष चौधरी, लोकपति ओझा, रियाजउद्दीन राईनी, जोखन प्रसाद, हृषीकेश मिश्रा, दिवाकर त्रिपाठी, गंगेश्वर राय, संतोष चौधरी, मोबीन खान, दिलशाद, अरमान, वाहिद खान, शौकत अली, श्रीकांत मिश्रा, रवि प्रजापति, इम्तियाज चौधरी, संजीव कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
SIR के विरोध में सिद्धार्थनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
सिद्धार्थनगर में SIR के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन— कांग्रेस जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई छीना-झपटी।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।