शोहरतगढ़। सिद्धार्थ नर पितृपक्ष के अवसर पर पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए गया जी की धार्मिक यात्रा पर श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को शोहरतगढ़ स्थित राजस्थान अतिथि भवन से तीन-चार निजी बसों के जरिए रवाना हुआ।
श्रद्धालुओ केयात्रा पर निकलने से पहले नगर पंचायत शोहरत गठ के चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल सहित नगर के गणमान्य लोगों ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
हिंदू धार्मिक परंपरा में पितृपक्ष को पूर्वजों के स्मरण, तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान का विशेष समय माना जाता है। गया जी को पिंडदान और श्राद्ध कर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में गिना जाता है। मान्यता है कि यहां फल्गु नदी के तट और विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में विधि-विधान से किए गए पिंडदान और तर्पण के माध्यम से लोग अपने पितरों के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हैं। यही कारण है कि पितृपक्ष के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु गया पहुंचते हैं।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि गया जी की यात्रा आस्था और पूर्वजों के प्रति श्रद्धा से जुड़ी महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों की यात्रा सुखद एवं सुरक्षित होने की कामना करते हुए कहा कि यात्री स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा धार्मिक अनुष्ठान पूरा कर सकुशल घर लौटें। श्रवण कुमार शोहरतगढ सिद्धार्थ नगर की रिपोर्ट
पितृपक्ष में गया जी के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था
तीन-चार निजी बसों से निकले तीर्थयात्री, जनप्रतिनिधियों ने दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं
श्रवण कुमार
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।