करो योग, रहो निरोग!" योग को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति चेतना जगाने के उद्देश्य से भारतीय योग संस्थान द्वारा फरीदाबाद के अशोका एन्क्लेव-1 में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। बड़ी संख्या में योग साधकों ने हाथों में संदेश पट्टिकाएं लेकर नियमित योगाभ्यास का आह्वान किया।

संस्थान की जिला प्रधान (माँ शारदा जिला) यामिनी सिंघल ने बताया कि प्रतिवर्ष दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक सामूहिक योग साधना का सीधा प्रसारण इस वर्ष 2 अक्टूबर को सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक लोकसभा चैनल पर किया जाएगा, जिसमें लगभग 15 हजार साधक एक साथ अभ्यास करेंगे। पिछले 60 वर्षों से बिना किसी शुल्क या अनिवार्य दान के 4,800 निःशुल्क केंद्रों के माध्यम से वर्ष के 365 दिन योग सिखाने वाला यह संस्थान समाज को स्वस्थ रखने में निरंतर जुटा है।

कार्यक्रम में प्रशांत माथुर, रजनी शर्मा, निशा सिंह, सुंदर, मीनू शर्मा, महेश शर्मा, रीति, ओमदत्त शर्मा सहित स्थानीय पार्कों के नियमित साधक उपस्थित रहे।