न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू के संबोधन से पहले शुक्रवार को दर्जनों प्रतिनिधि सदन से बाहर निकल गए। गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के विरोध में प्रतिनिधियों ने यह कदम उठाया।संबोधन शुरू होने के बाद नेतन्याहू ने बाहर जाने वाले प्रतिनिधियों को ‘नैतिक रूप से कायर’ कहा। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके विचारों से सहमत नहीं हैं, वे भी सदन से बाहर जा सकते हैं। इस दौरान इजरायली प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने नेतन्याहू के समर्थन में तालियां बजाईं।गाजा में इजरायली सैन्य कार्रवाई को लेकर इजरायल को अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र की एक जांच में इजरायल पर गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार के आरोप लगाए गए हैं। इजरायल ने इन आरोपों को खारिज किया है।यह संघर्ष 7 अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व वाले हमले के बाद शुरू हुआ था। उस हमले में करीब 1,200 लोगों की मौत और 251 लोगों को बंधक बनाए जाने की बात कही गई थी। इसके बाद इजरायल ने गाजा में सैन्य अभियान शुरू किया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 73,920 से अधिक लोगों की मौत हुई हैI
image: Courtesy India today