गुरुजी का दावा और तारीखों की पाठशाला
माननीय के मास्टर जी और उनकी पढ़ाई के बारे में कथित दावा
इस समय सोशल मीडिया पर एक रील चर्चा में है। रील में एचसी पटेल की ओर से यह कथन सामने आता है कि उन्होंने 1965 से 1967 के बीच आचार्य नारायण आचार्य स्कूल में नरेंद्र मोदी को कक्षा 10वीं और 11वीं में पढ़ाया था।बताया जाता है कि पटेल की उम्र करीब 75 वर्ष है। यदि उम्र का यह उल्लेख सही माना जाए तो जन्म-वर्ष लगभग 1951 बैठता है। इस हिसाब से 1965 में उनकी उम्र करीब 14 वर्ष होती है।बस, यहीं तारीखों की पाठशाला शुरू हो जाती है। सवाल किसी आरोप का नहीं, केवल समय-क्रम समझने का है। उस दौर में उनकी अपनी पढ़ाई किस स्तर पर थी? हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और बीएड, बीटी या एलटी जैसी शिक्षक-प्रशिक्षण योग्यताएं उन्होंने कब हासिल कीं? विद्यालय में शिक्षक के रूप में नियुक्ति किस वर्ष हुई?इन सवालों का उत्तर पुराने शैक्षिक प्रमाणपत्रों, नियुक्ति-पत्र और विद्यालयी अभिलेखों से मिल सकता है। यह भी संभव है कि रील में उम्र या वर्षों का उल्लेख सटीक न हो।इसलिए फिलहाल निष्कर्ष नहीं, सिर्फ तारीखों का मिलान जरूरी है—क्योंकि इतिहास की कक्षा में कभी-कभी गणित भी उपस्थिति दर्ज करा देता है।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।