बढ़नी के शम्भू नाथ बने राज्य स्तरीय वॉलीबाल चयनकर्ता
बढ़नी निवासी पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी एवं गांधी आदर्श इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक शम्भू नाथ गुप्ता को उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए चयनकर्ता मनोनीत किया गया है।
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। जिले के खेल जगत को बड़ी उपलब्धि मिली है। बढ़नी निवासी पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी एवं गांधी आदर्श इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक शम्भू नाथ गुप्ता को उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए चयनकर्ता मनोनीत किया गया है। प्रतियोगिता 24 से 27 सितंबर तक प्रयागराज में होगी।एनआईएस प्रशिक्षित शम्भू नाथ गुप्ता राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका भी निभा चुके हैं। वह वर्तमान में गांधी आदर्श इंटर कॉलेज में खेल शिक्षक के साथ जिला वॉलीबाल संघ के संयुक्त सचिव हैं। राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी और राज्य स्तरीय निर्णायक के रूप में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।उनके मनोनयन से जिले के खिलाड़ियों, खेल संगठनों और खेलप्रेमियों में खुशी है। विद्यालय के प्रबंधक कुणाल प्रताप शाह, उप प्रबंधक त्रियुगी नाथ अग्रहरि, प्रधानाचार्य विजय वर्मा, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, जिला एथलेटिक्स संघ सचिव सोनू गुप्ता, जिला वॉलीबाल संघ के देवेन्द्र पांडेय, रत्नेश सिंह, ईशांक सिंह, अब्दुल हलीम, अकील अहमद, मन्नू, निजाम अहमद, सगीर अहमद, अजय प्रताप गुप्ता, असलम खान, जुग्गी राम राही, मसूद अहमद, विकास सिंह, मो. जमाल और विनय शर्मा समेत खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई दी।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।