रामपुर, 21 सितंबर। फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतलियों की बायोमीट्रिक समानता के कारण आधार नहीं बन पाने से पहचान के संकट से जूझ रहीं रामपुर की जुड़वा बहनों को आखिरकार अलग-अलग आधार पहचान मिल गई। जिला प्रशासन और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के स्तर पर करीब तीन माह चले प्रयास के बाद दोनों बहनों के आधार कार्ड जारी किए गए।मोहल्ला खारी कुआं निवासी जुबैर इलियास की जुड़वा बेटियां तुबा जुबैर और खिजरा जुबैर के आधार पंजीकरण में तकनीकी अड़चन आ रही थी। एक बच्ची का आधार बनने के बाद दूसरी के बायोमीट्रिक विवरण को सिस्टम में डुप्लीकेट बताया जा रहा था। परिवार के मुताबिक, इस वजह से दूसरी बेटी की पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार नहीं हो पा रहा था।
समस्या के समाधान के लिए जुबैर इलियास करीब तीन माह पहले रामपुर जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुंचे। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मामले का संज्ञान लेते हुए यूआईडीएआई मुख्यालय, नई दिल्ली से संपर्क किया और जुड़वा बच्चियों के मामले में आ रही तकनीकी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया।प्रशासन के अनुसार, मामले की तकनीकी जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपवाद के तहत दोनों बच्चियों के आधार दस्तावेज जारी किए गए।
इससे परिवार को बड़ी राहत मिली है। आधार पहचान उपलब्ध होने से स्कूल प्रवेश समेत उन सेवाओं और प्रक्रियाओं में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है, जहां पहचान संबंधी दस्तावेज की आवश्यकता होती है।
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि जुबैर इलियास की शिकायत को भी इसी क्रम में यूआईडीएआई के समक्ष रखा गया, जिसके बाद समस्या का समाधान हुआ।आधार कार्ड मिलने के बाद जुबैर इलियास अपनी दोनों बेटियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन का आभार जताया। परिवार के लिए यह मामला इसलिए भी अहम रहा कि बायोमीट्रिक समानता जैसी तकनीकी अड़चन के कारण एक ही परिवार की दो बच्चियों में से एक की पहचान संबंधी प्रक्रिया वर्षों से अटकी हुई थीl
Photo caption:आधार कार्ड बनने के बाद जुड़वा बहनों ने रामपुर जिला प्रशासन का जताया आभारImage1::AI
बायोमीट्रिक समानता बनी बाधा, तीन माह बाद जुड़वा बहनों को मिली अलग आधार पहचान
क्या दो लोगों की बायोमैट्रिक पहचान एक हो सकती है?रामपुर में फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतलियों की बायोमीट्रिक समानता का मामला l
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।