बढनी, सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे से संबंधित एक दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि दुकान पर शराब की बिक्री की जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट हो सका है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया।स्थानीय स्तर पर भी संबंधित दुकान को लेकर शराब की बिक्री से जुड़े आरोप लगाए जाते रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में दुकान संचालक के संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जांच के बाद ही संभव होगा।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आबकारी विभाग वायरल वीडियो और दुकान की वैधता से जुड़े दस्तावेजों की जांच करे। यदि जांच में बिना वैध लाइसेंस या अनुमति के शराब की बिक्री अथवा आबकारी नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।जिला आबकारी अधिकारी विजय जी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मामला जांच के चरण में है। विभागीय जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में किया गया दावा तथ्यात्मक रूप से सही है या नहीं तथा संबंधित दुकान के पास शराब की बिक्री से संबंधित कोई वैध अनुमति या लाइसेंस है अथवा नही हैl
Firstclip वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।