बच्चों ने दिखाई कल्पनाशीलता, विधायक ने किया पुरस्कृत
सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने दिखाई कल्पनाशीलता, विजेताओं को विधायक ने किया पुरस्कृत
बढ़नी सिद्धार्थ नगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को बढ़नी ब्लॉक के भरौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्र सेवा कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों में उकेरा।पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली में अंशिका गौतम ने प्रथम, अन्नू मौर्या ने द्वितीय और प्रियांशी पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पूनम प्रथम, राबिया द्वितीय और प्रतिज्ञा तृतीय स्थान पर रहीं।शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण हैं। कला बच्चों की कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच को विकसित करने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करती है।उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर एसडीआई अरुण कुमार, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष हरिराम निषाद, रामदास मौर्य, वार्डन शशिकिरण, महेंद्र मिश्र, राम पाठक, मयंक शुक्ल, अरविन्द आर्य, विवेक गुप्ता, रिजवान अहमद और जलाल अख्तर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।