सिद्धार्थनगर । काजी सुहेल अहमद एवं अरशद खुर्शीद दोनो नेताओं का मनोनयन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन सुहेल अख्तर अंसारी की संस्तुति पर किया गया है।क़ाज़ी सुहेल अहमद एवं अरशद खुर्शीद के मनोनयन की सूचना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क़ाज़ी सुहेल अहमद एवं अरशद खुर्शीद के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ प्रदेश में अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग को और मजबूत करने में मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
कांग्रेस नेता क़ाज़ी सुहेल अहमद एवं अरशद खुर्शीद का मनोनयन
जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव अरशद खुर्शीद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की राज्य सलाहकार परिषद (State Advisory Council) का सदस्य मनोनीत किया गया है।
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।