लखनऊ, 15 सितंबर। प्रदेश सरकार ने पीआरडी स्वयंसेवकों, परिषदीय विद्यालयों की रसोइयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के लिए मानदेय बढ़ोतरी के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा का फैसला किया है। इन वर्गों के कर्मियों और उनके आश्रित परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की गई है।31 हजार से अधिक पीआरडी स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को सरकारी व सूचीबद्ध अस्पतालों में निर्धारित शर्तों के तहत कैशलेस उपचार का लाभ मिलेगा। पीआरडी स्वयंसेवक सुरक्षा, यातायात, आपदा और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करते हैं।परिषदीय विद्यालयों की रसोइयों के मानदेय में प्रतिमाह एक हजार रुपये की बढ़ोतरी के साथ उन्हें और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक की सालाना कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार और सहायिकाओं का चार हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये किया गया है। दोनों वर्गों के परिवारों को भी पांच लाख रुपये तक की सालाना कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी।सरकार के इन फैसलों से मानदेय बढ़ोतरी के साथ इन सेवा वर्गों के परिवारों को इलाज के खर्च से जुड़ी आर्थिक सुरक्षा मिलने का रास्ता साफ हुआ है