सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ एवं बढ़नी में बस स्टेशन निर्माण को मंजूरी
उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ एवं बढ़नी तथा हरदोई जिले की तहसील सवायजपुर में बस स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दी है।
लखनऊ, 15 सितंबर। उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ एवं बढ़नी तथा हरदोई जिले की तहसील सवायजपुर में बस स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दी है।कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, बस स्टेशन के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि परिवहन विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित एवं नामांतरित की जाएगी। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय और दूर-दराज की यात्रा के लिए अधिक सुगम एवं बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है।सरकार के अनुसार, नए बस स्टेशन केवल यातायात सुविधा तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इनके निर्माण से संबंधित क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। बस स्टेशन के आसपास व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है।सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ और बढ़नी में बस स्टेशन निर्माण का निर्णय स्थानीय परिवहन व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बढ़नी भारत-नेपाल सीमा से जुड़ा प्रमुख क्षेत्र है, जबकि शोहरतगढ़ भी जिले के महत्वपूर्ण कस्बों में शामिल है। ऐसे में दोनों स्थानों पर व्यवस्थित बस स्टेशन बनने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की संभावना है।हरदोई की तहसील सवायजपुर में भी बस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधाएं अधिक व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध होंगी।कैबिनेट के फैसले को प्रदेश में परिवहन ढांचे के विस्तार की योजना से जोड़कर देखा जा रहा है। योगी सरकार के इस निर्णय से सिद्धार्थनगर केलोगो में काफी हर्षएवं उल्लास है
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।