पाल समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान
श्याम लाल पाल बोले—शिक्षा, राजनीति और व्यापार में बढ़ रही भागीदारी
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी अध्ययन केंद्र में मंगलवार को पाल समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के संयोजन में हुए कार्यक्रम में अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि पाल समाज की लोककथाओं और लोकगीतों में उसके राजाओं, वीरों और पशुपालन परंपरा की झलक मिलती है। आधुनिक दौर में समाज शिक्षा, राजनीति और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पाल समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में काम किया है।उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में समाज से एकजुट होकर सपा के पक्ष में समर्थन की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।संयोजक मणेन्द्र मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के हाथों पाल समाज के करीब 200 लोगों को गमछा प्रदान कर सम्मानित कराया। इस दौरान शोहरतगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र पाल ने श्याम लाल पाल को अहिल्याबाई होलकर का स्मृति चिह्न भेंट किया। आयोजक की ओर से प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र भी प्रदान किया गया।कार्यक्रम में राम तीरथ पाल, राम लखन पाल, संतराम पाल, समपूरन पाल, किशन पाल, धर्मपाल, मंगरू पाल, घनश्याम पाल, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।