बढनी सिद्धार्थनगर। शिक्षक दिवस पर विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ के कठेला बाजार स्थित सिद्धार्थ इंटर कॉलेज और बीआरडी जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्याम जायसवाल ने दोनों विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों का सम्मान किया और विद्यार्थियों से संवाद किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। शिक्षा को क्षेत्र के विकास की आधारशिला बताते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने का आह्वान किया।
इस दौरान सिद्धार्थ इंटर कॉलेज के प्रबंधक विजय पांडेय, बीआरडी जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष दलसिंगार दुबे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामबरन यादव, शक्तिकेंद्र संयोजक केदारनाथ पाठक, धर्मेंद्र पाण्डेय और पुरुषोत्तम जायसवाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
शिक्षकों का सम्मान, विद्यार्थियों से संवाद
भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्याम जायसवाल ने कठेला के दो विद्यालयों में किया गुरुजनों का अभिनंदन
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।