शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल और सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासदों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की।
रवि अग्रवाल ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में स्वच्छता और जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। सीटीयू का चिन्हांकन कर सफाई, सफाई मित्रों की सुरक्षा के लिए शिविर, गौशाला में सेवा कार्य और प्रमुख स्थानों व घरों में दीप प्रज्ज्वलन कराया जाएगा। इसके अलावा 157 घंटे का सतत महा सफाई अभियान, प्लास्टिक उन्मूलन, जागरूकता कार्यक्रम, वाटर बॉडी की सफाई, पौधारोपण और स्वच्छ कार्यालय अभियान आयोजित होंगे।
उन्होंने नगरवासियों से 17 सितंबर को प्रमुख स्थलों के साथ अपने घरों में भी कम से कम पांच दीपक जलाने की अपील की।
सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के माध्यम से लोगों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प से जोड़ने पर भी जोर रहेगा।
बैठक में बाबूजी अंसारी, वकील खान, शिव रतन कन्नौजिया, श्रीनिवास, अभिलाष मिश्रा, राजू गोस्वामी, संजय दूबे, कमलेश गुप्ता और बीडी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता और जनभागीदारी पर जोर
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, महा सफाई समेत होंगे कई कार्यक्रम
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।