कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का शनिवार देर रात नोएडा के मेट्रो अस्पताल में निधन हो गया।
नोएडा, 12 सितंबर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का शनिवार देर रात नोएडा के मेट्रो अस्पताल में निधन हो गया। वह फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं। उनके निधन की जानकारी कलराज मिश्र ने सोशल मीडिया के जरिए दी।सत्यवती मिश्रा के निधन की खबर से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अंडमान-निकोबार के नवनियुक्त उपराज्यपाल दिनेश शर्मा समेत कई नेताओं ने कलराज मिश्र और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।