निर्माण श्रमिकों के लिए डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह होगी आसान
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से 11-12 सितंबर को मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय बीओसीडब्ल्यू सम्मेलन आयोजित होगा।
मुंबई। भवन निर्माण और अन्य निर्माण श्रमिकों (बीओसीडब्ल्यू) के कल्याण और रोजगार सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें डिजिटल व्यवस्था को गति देने जा रही हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से 11-12 सितंबर को मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय बीओसीडब्ल्यू सम्मेलन आयोजित होगा। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे।सम्मेलन में महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा अपने-अपने राज्य बीओसीडब्ल्यू डिजिटल लेबर चौक की शुरुआत करेंगे। इसका उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को रोजगार से जुड़ी सेवाओं तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना है।इसके अलावा मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ऑनलाइन बीओसीडब्ल्यू उपकर संग्रह पोर्टल शुरू किए जाएंगे। डिजिटल व्यवस्था के जरिए उपकर संग्रह और उसकी निगरानी में पारदर्शिता तथा दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।बिहार और पश्चिम बंगाल में लेबर चौक-सह-सुविधा केंद्र भी शुरू किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार और विभिन्न कल्याणकारी सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की योजना है।सम्मेलन में नवंबर 2025 में नई दिल्ली में शुरू की गई इन पहलों की प्रगति की समीक्षा भी होगी। केंद्र, राज्यों और बीओसीडब्ल्यू कल्याण बोर्डों के बीच समन्वय मजबूत करने, कार्यान्वयन की कमियों की पहचान करने और निर्माण श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, कल्याण तथा रोजगार के अवसर प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने पर चर्चा होगी।PIB
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।