बढनी सिद्धार्थनगर। आगामी त्योहारों और भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा को लेकर बस्ती परिक्षेत्र के डीआईजी संजीव त्यागी ने बढ़नी स्थित एसएसबी कैंप में विभिन्न सुरक्षा एवं प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की।
जिसमे पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन समेत एसएसबी, आईबी, कस्टम, एलआईयू, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।डीआईजी ने सीमा पर सघन चेकिंग, पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। अवैध तस्करी और घुसपैठ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर दिया गया। उन्होंने महत्वपूर्ण सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने तथा सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के सत्यापन और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए।आगामी त्योहारों के मद्देनजर सीमा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। बैठक के बाद डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक और एसएसबी अधिकारियों के साथ बढ़नी बॉर्डर पर भ्रमण कर पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इसके बाद डीआईजी ने थाना ढेबरुआ का निरीक्षण किया। थाना कार्यालय, मालखाना, महिला व साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, बंदीगृह और अभिलेखों की जांच की। लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और परिसर की साफ-सफाई के निर्देश दिए। माल मुकदमाती व लावारिस वाहनों का ऑपरेशन क्लीन के तहत निस्तारण कराने को भी कहा गया।
बढ़नी सीमा पर बढ़ेगी निगरानी, तस्करी-घुसपैठ पर शिकंजा
आगामी त्योहारों और भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने बढ़नी स्थित एसएसबी कैंप में विभिन्न सुरक्षा एवं प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।