सिद्धार्थनगर, 8 सितंबर। जिले में सर्पदंश से होने वाली मौतों पर रोक लगाने और ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर सभी सीएचसी, पीएचसी और ग्रामीण अस्पतालों में पर्याप्त एएसवी स्टॉक उपलब्ध कराने की मांग की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सर्पदंश के मामलों में उपचार में देरी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए अस्पतालों में 24 घंटे चिकित्सा व्यवस्था के साथ ऑक्सीजन, जीवनरक्षक दवाएं, जरूरी उपकरण और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस सेवा को प्रभावी बनाने की मांग भी की गई।कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त ने कहा कि सर्पदंश से होने वाली मौतें केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि ग्रामीण और गरीब परिवारों के जीवन से जुड़ा गंभीर जनहित का मुद्दा है। समय पर एंटी-स्नेक वेनम और चिकित्सा सुविधा मिलने से कई जानें बचाई जा सकती हैं