बढ़नी, सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में सिंचाई विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। बढ़नी ब्लॉक के मुजहना और दुधवनिया बुजुर्ग के बीच शनिवार को सरयू नहर परियोजना के राप्ती मुख्य नहर से निकली माइनर का तटबंध अचानक टूट गया। तेज जलधारा खेतों में पहुंची और देखते ही देखते सैकड़ों बीघा धान की खड़ी फसल जलमग्न हो गई।तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे। किसानों ने पानी की धारा रोकने और कटान को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। खेतों में पानी भरने से किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि किसानों ने इस समस्या की शिकायत पहले ही कर दी थी। मुजहना गांव के घनश्याम पाल ने 15 जुलाई को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर करीब 100 बीघा खेतों में जलनिकासी की समस्या बताई थी। किसानों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद नहर के कमजोर तटबंध और जलनिकासी की समस्या दूर नहीं की गई।अब किसानों ने दोबारा शिकायत कर तत्काल नहर मरम्मत, पानी निकासी और फसल क्षति का आकलन कर मुआवजे की मांग की ह