सिद्धार्थनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के 14 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। तबादला आदेश में कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि एसओजी, एंटी थेफ्ट टीम और सर्विलांस सेल में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।आदेश के अनुसार निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय को पुलिस लाइन्स से प्रभारी एसओजी बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन्स से निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र को थाना खेसरहा का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन्स में तैनात निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी को थाना बांसी की जिम्मेदारी दी गई है।थाना त्रिलोकपुर के प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक का पीआरओ बनाया गया है। उनकी जगह थानाध्यक्ष खेसरहा रहे उपनिरीक्षक अनूप कुमार मिश्र को थाना त्रिलोकपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।इसी क्रम में प्रभारी एसओजी रहे उपनिरीक्षक चन्द्रकान्त पाण्डेय को थाना देवरिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस लाइन्स से उपनिरीक्षक जनार्दन प्रसाद को थाना पथरा बाजार और उपनिरीक्षक पवन कुमार मौर्य को थाना चिल्हिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है।थाना पथरा बाजार के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र को प्रभारी एंटी थेफ्ट टीम की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एंटी थेफ्ट टीम के प्रभारी उ कुमार सिंह को थाना डुमरियागंज भेजा गया है। पुलिस लाइन्स में तैनात उपनिरीक्षक शशिकान्त को प्रभारी सर्विलांस सेल बनाया गया है।गैरजनपद तबादले वाले अधिकारियों को किया जाएगा कार्यमुक्ततबादला आदेश में निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता, जो थाना चिल्हिया के प्रभारी थे, को गैरजनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त होने के लिए पुलिस लाइन्स भेजा गया है। इसी तरह निरीक्षक दुर्गा प्रसाद, जो थाना देवरिया के प्रभारी थे, को भी गैरजनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त किए जाने के लिए पुलिस लाइन्स स्थानांतरित किया गया है।वहीं निरीक्षक मृत्युंजय कुमार पाठक, जो थाना बांसी के प्रभारी थे, को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में प्रतिनियुक्ति पर स्थानांतरण के चलते कार्यमुक्त होने के लिए पुलिस लाइन्स भेजा गया है।पुलिस विभाग के इस फेरबदल से जिले के कई महत्वपूर्ण थानों और विशेष टीमों की कमान नए अधिकारियों के हाथ में आ गई है। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन आख्या भेजने के निर्देश दिए गए हैं।