बढनी, सिद्धार्थनगर l क्षेत्र के ढेबरुआ थाने में 4 सितंबर की रात्रि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान थाना परिसर को बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसअवसर परभजन-कीर्तन और पूजन का भी आयोजन किया गयारात्रि के समय भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने पुलिस बल और स्थानीय जनता के साथ मिलकर भगवान श्री कृष्ण की आरती की। इस मौके पर थाने को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया
कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस पहल की सराहना की। थाना प्रभारी ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
ढेबरुआ थाने में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, क्षेत्रवासी रहे मौजूद
कार्यक्रम में थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।