शोहरतगढ़ में समाजवादी पार्टी के उग्रसेन सिंह ने कसी संगठन की कमान,
शोहरतगढ़ में समाजवादी पार्टी के उग्रसेन सिंह ने कसी संगठन की कमान, 148 बूथों की समीक्षातुलसियापुर में सेक्टर प्रभारियों व बूथ अध्यक्षों की रणनीतिक बैठक, जनसंवाद और संगठन मजबूती पर जोर
तुलसियापुर, सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से तुलसियापुर में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में सेक्टर प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।बैठक में उग्रसेन सिंह ने सेक्टर संख्या 1 से 12 तक के प्रभारियों तथा 148 बूथ अध्यक्षों से बूथवार तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” की रणनीति के तहत प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर लगातार संपर्क बढ़ाने और आमजन की समस्याओं को समझने के लिए सक्रिय रहने की जरूरत है।उग्रसेन सिंह ने जनसंवाद पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए धरातल पर संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका प्रभाव गांव और बूथ स्तर पर दिखाई देना चाहिए।बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। समापन पर उग्रसेन सिंह ने सभी 12 सेक्टर प्रभारियों, 148 बूथ अध्यक्षों और उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।