जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में गांधी आदर्श विद्यालय, बढ़नी की बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन
पहली बार प्रतियोगिता में उतरीं छात्राओं ने जीते चार पदक, महिमा पाठक ने हासिल किया प्रथम स्थान
बढ़नी, सिद्धार्थनगर। जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज, बढ़नी की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक हासिल किए। विद्यालय ने पहली बार योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रभाव छोड़ा।अंडर-14 वर्ग में कक्षा आठ की छात्रा संध्या ने ट्रेडिशनल योग में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं संध्या और रागिनी की जोड़ी ने आर्टिस्टिक योग में भी कांस्य पदक अपने नाम किया।अंडर-17 वर्ग में विद्यालय की छात्रा महिमा पाठक ने रिदमिक योग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने ट्रेडिशनल योग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस तरह विद्यालय की बालिकाओं ने प्रतियोगिता में कुल चार पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक कुनाल शाह और प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शुभचिंतकों और गणमान्य नागरिकों ने भी विजेता छात्राओं को बधाई दी।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पहली बार योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर छात्राओं ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। भविष्य में विद्यालय की ओर से खेल और योग जैसी गतिविधियों में विद्यार्थियों को और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।