जोगिया, सिद्धार्थनगर। जोगिया विकासखंड के धनगढ़िया स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र-3 में व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने गौशाला में चारा-पानी, साफ-सफाई और गौवंशों की देखभाल को लेकर चिंता जताई है। स्थानीय स्तर पर कुछ गौवंशों की मौत की बात भी सामने आई है, हालांकि मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार गौशाला में कुछ गौवंशों की हालत खराब बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पर्याप्त चारा-पानी, नियमित सफाई और बीमार पशुओं के उपचार की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उनका आरोप है कि नियमित निगरानी प्रभावी ढंग से नहीं होने के कारण व्यवस्थाओं में कमी की स्थिति बन रही है।ग्रामीणों का यह भी कहना है कि धनगढ़िया गौ संरक्षण केंद्र को लेकर पहले भी अव्यवस्थाओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर गौवंशों की संख्या, चारा-पानी, सफाई और उपचार व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की जांच कराने की मांग की है।मामले को लेकर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के स्टेनो ने बताया कि प्रकरण को दिखवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला विकास अधिकारी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि संबंधित खंड विकास अधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।अब ग्रामीणों की निगाह प्रशासनिक जाँच पर है