बस्ती में थानेदार की संदिग्ध मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
बस्ती, उत्तर प्रदेश में थानेदार की संदिग्ध मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
बस्ती। वाल्टरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।सूर्य प्रकाश सिंह मिलनसार स्वभाव के अधिकारी बताए जाते थे। उनकी अचानक मौत की खबर जैसे ही पुलिसकर्मियों, परिचितों और स्थानीय लोगों को मिली, हर कोई स्तब्ध रह गया। साथी पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई और थाने परिसर में गम का माहौल बन गया।घटना बंद कमरे में होने के कारण पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।थानेदार की असमय मौत से उनके परिवार, सहकर्मियों और परिचितों को गहरा सदमा लगा है। पुलिस विभाग में भी इस घटना को लेकर शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।