बढ़नी। अकीदतमंदों का जुलूस मदरसा जामिया अहले सुन्नत इशा अतुल इस्लाम से निकल कर नगर भ्रमण करते हुए जुलूस पुनः मदरसे में आकर समाप्त हुआ।एक अस्थाई कमेटी की निगरानी में निकले इस जुलूस में मदरसे के समस्त अध्यापक ( अशातजा), सभी बच्चे (तलबा व तालिबात) एवं बढ़नी व आस पास क्षेत्र के लोग शामिल हुए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनाब अकील अहमद उर्फ मुन्नू भाई एवं मदरसे के प्रिंसिपल जनाब मौलाना दाऊद मिस्बाही साहब ने सभी को इस मौके पर मुबारकबाद पेश की साथ ही लोगों को शांति एवं सौहार्द बना कर हमेशा रहने पर जोर देते हुए कहा कि यही नबी मुहम्मद (सल्ला ०) का पैग़ाम भी है।
जुलूस - ए - मुहम्मदी में आजाद समाज पार्टी के जनाब नौशाद, जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र भारती, मासूम अली, श्री शिवम उपाध्याय, श्री निसार अहमद बागी, सभासद निजाम अहमद, श्री रजीउद्दीन, मो0 अख्तर, मो0 आलम, सभासद मो 0 अकबर, सलीम खान, मो0 इब्राहिम, कमाल अहमद, मास्टर मो 0 मुस्तफा इदरीसी आदि लोग शामिल हुए।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी बढ़नी में सकुशल संपन्न।
अकीदतमंदों का जुलूस मदरसा जामिया अहले सुन्नत इशा अतुल इस्लाम से निकल कर नगर भ्रमण करते हुए जुलूस पुनः मदरसे में आकर समाप्त हुआ।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।