लखनऊ। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। अपने दौरे के दौरान वह प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 1,500 विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इसके अलावा कुलपतियों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को भी संबोधित करेंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त निर्वाचन साक्षरता क्लबों (ईएलसी) और ईसीआई-नेट सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद और चर्चा होगी।
सोमवार शाम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित मार्स हॉल में वह संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किये
आज सीईसी करीब 500 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ संवाद कर इस दौरान मतदाता सूची से जुड़े कार्यों, मतदाता साक्षरता, ईसीआई-नेट पोर्टल तथा चुनाव प्रक्रिया में बीएलओ की भूमिका समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा क किया।
लखनऊ पहुंचने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में ज्ञानेश कुमार ने कहा कि लखनऊ उनके लिए तपोभूमि रहा है। उन्होंने इसी शहर में शिक्षा ग्रहण की है। लंबे समय बाद अपनी कर्मभूमि में लौटने पर उन्होंने प्रसन्नता जताई।
उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के मतदाताओं और लोकतंत्र की आधारशिला माने जाने वाले बूथ लेवल अधिकारियों से संवाद करने आए हैं। साथ ही विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
सीईसी के इस दौरे को आगामी निर्वाचन तैयारियों, मतदाता जागरूकता और चुनावी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ
मुख्य निर्वाचन आयुक्त निर्वाचन साक्षरता क्लबों (ईएलसी) और ईसीआई-नेट सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद और चर्चा होगी।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।