बढ़नी/सिद्धार्थनगर। बुधवार प्रातः करीब 4:55 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार कन्हैया सोनी की मौत हो गई।  हादसा उस समय हुआ, जब मोटरसाइकिल संख्या UP55D4272 सड़क पर खड़े ट्रक/ट्रेलर संख्या RJ11GC6157 से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कन्हैया सोनी को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बढ़नी पहुंचाया गया। जहाँ पर चिकित्सक प्रदीप वर्मा ने आवश्य उपचार करने के वाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसको जिला अस्पताल सिद्धार्थ नगर केलिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कन्हैया सोनी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बाइक चालक की तेज रफ्तार के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टक्कर हुई। हालांकि हादसे की वास्तविक परिस्थितियों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।