सिद्धार्थनगर, 18 अगस्त 2026। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित हुई। सिद्धार्थनगर के लिए नियुक्त एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं पंजाब के पठानकोट से पूर्व विधायक अमित विज ने अभियान की कार्ययोजना की जानकारी दी।
अमित विज ने कहा कि अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना तथा सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित जिम्मेदारी देना है। इसके लिए जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। अभियान के दौरान ब्लॉक, न्याय पंचायत, ग्राम और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने के साथ नए एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
अमित विज ने कहा कि कांग्रेस केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे वर्ष जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को उठाने का प्रयास करेगी। सिद्धार्थनगर में अभियान को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
वूथ से ब्लॉक तक कांग्रेस को मजबूत करेगा संगठन सृजन अभियान
सिद्धार्थनगर के लिए नियुक्त एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं पंजाब के पठानकोट से पूर्व विधायक अमित विज ने अभियान की कार्ययोजना की जानकारी दी।
Parmatma Prasad Upadhyay
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।