नाग पंचमी पर रामलीला मैदान में लगा मेला, बच्चों ने निभाई गुड़िया पीटने की परंपरा
नाग पंचमी के शुभ अवसर पर सोमवार को बढ़नी के रामलीला मैदान में पारंपरिक मेले का आयोजन हुआ।
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नाग पंचमी के शुभ अवसर पर सोमवार को बढ़नी के रामलीला मैदान में पारंपरिक मेले का आयोजन हुआ। मेले में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और स्थानीय लोग पहुंचे। बच्चों ने रंगोली के बीच गुड़िया पीटने की पारंपरिक रस्म निभाई और इसके बाद मेले में लगे विभिन्न झूलों का आनंद लिया।नाग पंचमी के दिन हर वर्ष आयोजित होने वाले इस मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने गुड़िया पीटने की रस्म पूरी करने के बाद मेले में घूमकर खिलौने, मिठाइयां और अन्य सामान आदि खरीदे। झूलों पर बच्चों की भीड़ देर शाम तक बनी रही।मेले में नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि भी पहुंचे। उन्होंने मेले में मौजूद लोगों से मुलाकात की और दर्शकों एवं बच्चो के बीच जलेबी का वितरण किया। जलेबी पाकर बच्चों और मेले में आए लोगों में खुशी देखने को मिली।पारंपरिक मेले के आयोजन से रामलीला मैदान में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना था कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की पुरानी परंपराओं और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।