बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को बढ़नी कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया गया। हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा, कर्मयोगी परिवार समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
स्थानीय मालगोदाम तिराहे से नेपाल सीमा तक पैदल यात्रा निकाली गई। सीमा सुरक्षा के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को सीमावर्ती क्षेत्रों की संवेदनशीलता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राजेश कुमार की देखरेख में पुलिस एवं प्रशासनिक बल तैनात रहा। अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही।
सीमा सुरक्षा को लेकर बढ़नी में जागरूकता अभियान, नेपाल सीमा तक निकली पैदल यात्रा
सीमा सुरक्षा को लेकर बढ़नी में जागरूकता अभियान, नेपाल सीमा तक निकली पैदल यात्रा
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।