बढ़नी/सिद्धार्थनगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बढ़नी क्षेत्र में चारों तरफ देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत कार्यालय, कस्टम कार्यालय, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कैंपस, रेलवे कार्यालय, अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में परंपरागत, सादगीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बढ़नी नगर पंचायत कार्यालय, कस्टम कार्यालय, एसएसबी कैंपस, रेलवे कार्यालय, गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज, सेंट जूड्स स्कॉलर्स होम, दयानंद विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सिद्धार्थ नेत्रालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खंड विकास कार्यालय, डिवाइन विजडम एकेडमी, नेशनल पब्लिक स्कूल तथा डॉ. जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल औरहवा में ध्वजारोहण किया गया।इसी क्रम में बरसाती यादव इंटर कॉलेज पथरदेइया, श्री बृजेश्वरी इंटर कॉलेज घरुआर सहित क्षेत्र के अन्य शिक्षण संस्थानों और सरकारी एवं गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों में भी तिरंगा शान से लहराया गया।समारोहों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है। पूरे क्षेत्र में तिरंगे की आन-बान और शान के साथ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।