छात्राओं के बीच पहुंचा PDA छात्र-नौजवान जागरूकता अभियान
शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा के मुद्दों पर संवाद, बड़ी संख्या में छात्राओं ने ली सपा की सदस्यता
बढ़नी, सिद्धार्थनगर। बढ़नी विकास क्षेत्र के सुभद्र नाथ कन्या महाविद्यालय, सेवरा भरौली में समाजवादी छात्र सभा की ओर से पीडीए छात्र-नौजवान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने की।मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंधक एवं समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर पाठक ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में कन्या विद्याधन, लैपटॉप और साइकिल वितरण जैसी योजनाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सहायता दी गई। उन्होंने 1090 वूमेन पावर लाइन, डायल-100 और 108 एंबुलेंस सेवा का भी उल्लेख किया।सागर पाठक ने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक तथा युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों को चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर महत्वपूर्ण हैं।जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा छात्र-छात्राओं के हितों को लेकर लगातार अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर लैपटॉप वितरण और कन्या विद्याधन जैसी योजनाओं को पुनः शुरू करने की दिशा में काम किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला सचिव फैजान आलम, छात्र सभा विधानसभा अध्यक्ष राहुल चौरसिया, जिला सचिव उमेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।