EOS-05 के सफल प्रक्षेपण पर पीएम मोदी ने ISRO को दी बधाई
EOS-05 के सफल प्रक्षेपण पर पीएम मोदी ने ISRO को दी बधाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने EOS-05 को लेकर GSLV-F17 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की सराहना करते हुए इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि जियोसिंक्रोनस कक्षा से भारत के पहले इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 का सफल प्रक्षेपण देश के अंतरिक्ष क्षेत्र की उत्कृष्टता, नवाचार और लगातार बढ़ती तकनीकी क्षमताओं को दर्शाता है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए ISRO के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि यह ISRO की एक और शानदार उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है और देश की क्षमताओं का विस्तार हो रहा है।प्रधानमंत्री ने ISRO और भारतीय उद्योग के बीच बढ़ते सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच मजबूत होती साझेदारी भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ताकत और व्यापक विस्तार दे रही है। इससे देश के पूरे अंतरिक्ष इकोसिस्टम की क्षमता बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में सरकारी संस्थानों और भारतीय उद्योग के बीच बढ़ता तालमेल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि ऐसे मिशन भारत को वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में और मजबूत बनाएंगे।उन्होंने इस सफल प्रक्षेपण से जुड़े सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों को बधाई देते हुए भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए शुभकामनाएं
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।