भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी एवं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 बोरी यूरिया खाद बरामद
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी एवं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 बोरी यूरिया खाद बरामद
उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर यूरिया खाद की कथित तस्करी के खिलाफ 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने 19 अगस्त को दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 83 बोरी यूरिया खाद बरामद की। इस दौरान एक बोलेरो पिकअप, एक टेम्पो और एक इलेक्ट्रिक ऑटो जब्त करते हुए चार लोगों को पकड़ा गया।सीमा चौकी बाणगंगा की नाका पार्टी ने विशेष सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 557 के पास निगरानी के दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे बोलेरो पिकअप और टेम्पो को रोका। तलाशी में दोनों वाहनों से 56 बोरी यूरिया खाद मिली। एसएसबी के अनुसार खाद नेपाल में अधिक कीमत पर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। दस्तावेज न दिखा पाने पर जंग बहादुर (25) और कैलाश (34), दोनों निवासी डोहरिया खुर्द, थाना शोहरतगढ़ को वाहनों व खाद समेत पुलिस को सौंप दिया गया।इसी दिन ककरहवा सीमा चौकी एवं यूपी पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी ने अनधिकृत रास्ते से नेपाल की ओर जा रहे इलेक्ट्रिक ऑटो को पकड़ा। तलाशी में 27 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। वाहन सवार जितेंद्र गुप्ता (38) और रोहित गुप्ता (17), निवासी फरसादीपुर, थाना मोहाना, खाद से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों को ऑटो और खाद समेत मोहाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।एसएसबी के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान और निगरानी की जा रही है।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।