छावनी/हरैया (बस्ती)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में छावनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कलानी खुर्द गांव के पास घेराबंदी कर तीन अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 8 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 62 हजार रुपये बताई गई है।
प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह, चौकी प्रभारी केनौना राधेश्याम त्रिपाठी, चौकी प्रभारी विक्रमजोत सभाजीत मिश्रा और उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद चौहान समेत पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सनी पुत्र पप्पू निवासी महूघाट, सौरभि वर्मा पुत्र वासुदेव निवासी जगदीशपुर तथा सुरेश पुत्र रामअजोर निवासी अजगरा, बांसगांव के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सुरेश को गिरोह का सरगना बताया गया है। पुलिस के अनुसार उसे पूर्व में भी ओडिशा पुलिस गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे आर्थिक लालच में गांजे की तस्करी कर रहे थे। गांजा उन्हें सुबाष और नीतेश साहू उपलब्ध कराते थे। पुलिस के पहुंचते ही दोनों संदिग्ध मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 179/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
8.62 लाख के गांजे के साथ तीन अंतरजनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
वस्ती जनपद केछावनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरोह के सरगना का खुलासा; दो संदिग्ध साथी पुलिस को चकमा देकर फरार
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।