काठमांडू। नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान को गति देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा और तनहुँ के 15 प्रभावित स्थानीय निकायों को आपदा प्रबंधन कोष से कुल 6 करोड़ 75 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।
आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा प्रबंधन कार्यकारी समिति के भदौ 11 गते के निर्णय के अनुसार यह राशि जारी की गई है। आपदा प्राधिकरण के कार्यकारी प्रमुख धर्मराज उप्रेती ने बताया कि धनराशि का उपयोग खोज, उद्धार और तत्काल राहत कार्यों में किया जाएगा।
रसुवा जिले में उत्तरगया गाउँपालिका को 75 लाख, गोसाइकुंड गाउँपालिका को 1 करोड़, कालिका गाउँपालिका को 30 लाख और आमाछोदिङ्मो गाउँपालिका को 20 लाख रुपये दिए गए हैं।
नुवाकोट में विदुर नगरपालिका को सबसे अधिक 1 करोड़ 50 लाख रुपये, बेलकोटगढ़ी नगरपालिका को 75 लाख, किस्पाङ गाउँपालिका को 25 लाख तथा तारकेश्वर नगरपालिका को 50 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।
इसी तरह धादिंग जिले में गल्छी और सिद्धलेक गाउँपालिका को 30-30 लाख, जबकि गजुरी और बेनीघाट गाउँपालिका को 20-20 लाख रुपये दिए गए हैं।
गोरखा की गण्डकी गाउँपालिका को 20 लाख रुपये, जबकि तनहुँ जिले की देवघाट और आँबुखैरेनी गाउँपालिका को 20-20 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।
सरकार इससे पहले भी राहत कार्यों के लिए रसुवा और नुवाकोट को एक-एक करोड़ रुपये तथा धादिंग को 50 लाख रुपये जारी कर चुकी है।
भोटेकोशी बाढ़ ने इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जन-धन और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। कई लोग अब भी लापता हैं और बड़ी संख्या में परिवार राहत की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
सरकार को उम्मीद है कि स्थानीय निकायों को सीधे उपलब्ध कराई गई इस राशि से खोज और बचाव अभियान के साथ भोजन, आश्रय तथा अन्य आवश्यक राहत कार्यों में तेजी आएगी।