आंखो की रोशनी बचाने का सुनहरा मौका, कृष्णनगर में 5 सितंबर को निःशुल्क नेत्र शिविर
आंखों की रोशनी बचाने का सुनहरा मौका, कृष्णनगर में 5 सितंबर को निःशुल्क नेत्र शिविरविशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जांच व उपचार, मोतियाबिंद का एसआईसीएस ऑपरेशन मुफ्त और फेको सर्जरी में 50 प्रतिशत छूट
बढ़नी, सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नेपाल के कृष्णनगर में आगामी 5 सितंबर, शनिवार (भादौ 20 गते) को विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। छंद काले बाबू नारायणी आंख अस्पताल, बहादुरगंज के तत्वावधान में आयोजित यह शिविर कृष्णनगर स्थित छंद काले बाबू नारायणी आंख उपचार तथा सर्जिकल सेंटर में लगेगा।शिविर में आंखों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार किया जाएगा। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर का उद्देश्य सीमा क्षेत्र के ऐसे लोगों तक नेत्र चिकित्सा की सुविधा पहुंचाना है, जो आर्थिक कारणों से समय पर इलाज नहीं करा पाते हैं।नेपाल नेत्र ज्योति संघ के सदस्य नसरुल्लाह खान ने बताया कि शिविर में सभी प्रकार के नेत्र रोगों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित पाए जाने वाले मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया जाएगा। चिन्हित मरीजों का एसआईसीएस विधि से निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा, जबकि फेको तकनीक से होने वाली सर्जरी पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।अस्पताल प्रबंधन के हरि भंडारी के अनुसार शिविर का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार और परामर्श देंगे। ऑपरेशन के लिए चयनित मोतियाबिंद मरीजों की शल्यक्रिया अगले दिन अस्पताल में की जाएगी।आयोजकों ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। खासकर बुजुर्गों और लंबे समय से आंखों की समस्या से परेशान लोगों से समय पर जांच कराने का आग्रह किया गया है।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।