भारी बारिश के चलते सिद्धार्थनगर में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद
जिला प्रशासन ने भारी बारिश के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।
सिद्धार्थनगर। जिले में भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 26 सितंबर को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।आदेश के अनुसार 26 सितंबर को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्देशों का पालन नहीं होने की स्थिति में संबंधित संस्था के प्रबंधक, प्रधानाचार्य अथवा प्रधानाध्यापक स्वयं उत्तरदायी होंगे।जिला प्रशासन ने भारी बारिश के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सभी उपजिलाधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों समेत संबंधित अधिकारियों को भेजी गई
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।