मिश्रौलिया/बांसी, सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां शादी के महज 24 घंटे के भीतर ही नवविवाहित पति-पत्नी का शव घर के अंदर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मृतकों की पहचान गांव निवासी देशराज चौहान (उम्र लगभग 25 वर्ष) और उनकी पत्नी अनीता चौहान (उम्र लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है।ग्रामीणों के अनुसार देशराज और अनीता की शादी बीते 21 सितंबर को बांसी स्थित प्रसिद्ध टेकधर बाबा मंदिर में दोनों परिवारों की रजामंदी और मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाज से हुई थी।
शादी के बाद दोनों अपने घर जनियाजोत लौट आए थे। सुबह जब घर के अंदर से कोई हलचल नहीं दिखी तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर जब अंदर देखा गया तो दोनों का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।बताया जा रहा है कि मृतका अनीता चौहान का मायका जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कड़जहवा गांव में है। घटना के बाद मायका पक्ष को भी सूचना दे दी गई है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही बांसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बांसी के कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि "प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। हर पहलू से जांच की जा रही है।"
गांव में तरह-तरह की चर्चाएं-देशराज और अनीता की इस तरह अचानक मौत से जनियाजोत गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर हंसी-खुशी हुई शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने यह कदम उठाया या इसके पीछे कोई और वजह है, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
24 घंटे के अंदर नवदंम्पती की संदिग्ध मौत
शादी के महज 24 घंटे के भीतर ही नवविवाहित पति-पत्नी का शव घर के अंदर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।