बढ़नी/ सिद्धार्थनगर स्थानीय उपनगर बढ़नी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों एवं अतिथियों ने एक साथ राष्ट्र गीत का स स्वर गायन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा कि यह गीत केवल राष्ट्रगीत नहीं बल्कि हमारे प्यारे देश की आत्मा है।विद्या भारती से संबंध बढ़नी के सरस्वती शिशु मंदिर में एक स्वर ,एक लय,एक राष्ट्रभाव के अदुभुत का आयोजन किया गया।बताया जाता है कि खराब मौसम के बावजूद राष्ट्रगीत के पूर्व निर्धारित सामूहिक गायन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि एवं अन्य अतिथियों ने निर्धारित समय 11बजे से पहले ही पहुंच कर मां भारती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले प्रधानाचार्य हरिकेश पाठक ने बुके देकर प्रबन्धक संतोष गुप्ता ने स्मृति चिन्ह देकर चेयरमैन का स्वागत किया।ठीक 11बजे रिमझिम बारिश के बीच एक सुर,एक लय, में राष्ट्र गीत वंदे मातरम् का गायन शुरू हुआ जिससे वातावरण राष्ट्र भक्ति से परिपूर्ण स हो गया।गायन पश्चात नगर प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र भाव का अलख जगाने वाले इस क्रांतिकारी गीत को देश आजाद होने के बाद कुछ लोगों ने वांछित तरजीह नहीं दिया जो खेदजनक है यह मात्र गीत नहीं अपने प्यारे भारतवर्ष की आत्मा है। उक्त अवसर पर पत्रकार अजय प्रताप गुप्त ने भी अपना विचार व्यक्त किया।इस अवसर पर समाजसेवी संजय मित्तल, रामगोपाल मित्तल,पूजा पाण्डेय,विभा गुप्ता, नितीश कुमार,दीपका,शालू, कविता, लक्ष्मी,सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने उत्साह से सहभागिता की।