फरीदाबादl हरियाणा 26 सितम्बर     योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय योग संस्थान की ओर से शनिवार को अशोका एन्क्लेव-1 में प्रभात फेरी निकाली गई। बड़ी संख्या में योग साधकों ने इसमें भाग लेकर नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
भारतीय योग संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष छत्रसाल स्टेडियम में सामूहिक योग साधना का आयोजन किया जाता है। इसमें करीब 15 हजार साधक एक साथ योगाभ्यास करते हैं। इस दौरान आसन, प्राणायाम, ध्यान और शुद्धि क्रियाओं के माध्यम से लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
संस्थान के अनुसार इस वर्ष के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 2 अक्टूबर को सुबह छह बजे से आठ बजे तक लोकसभा चैनल पर किया जाएगा। योग प्रेमी घर बैठे इस सामूहिक योग साधना का आनंद ले सकेंगे।
भारतीय योग संस्थान पिछले करीब 60 वर्षों से देश-विदेश में योग के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रहा है। संस्थान के अनुसार वर्तमान में करीब 4,800 निःशुल्क योग साधना केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां लाखों लोग नियमित योगाभ्यास से जुड़ रहे हैं।
संस्थान की विशेषता यह है कि यहां योग साधना वर्ष के 365 दिन कराई जाती है। प्रशिक्षित और समर्पित शिक्षक साधकों को आसन, प्राणायाम, ध्यान तथा विभिन्न शुद्धि क्रियाओं का अभ्यास कराते हैं। संस्थान के अनुसार योग साधना के लिए किसी प्रकार का अनिवार्य दान या शुल्क नहीं लिया जाता।
प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि नियमित योग शरीर के साथ मन को भी संतुलित रखने में सहायक है। कार्यक्रम का मूल संदेश रहा—“करो योग, रहो निरोग।”
 उक्त  जानकारी  यामिनी सिंघल, जिला प्रधान, माँ शारदा, जिला फरीदाबाद ने दियाl प्रभात फेरी में प्रशांत माथुर,  रजनी शर्मा , निशा सिंह, सुंदर, मीनू शर्मा, महेश शर्मा, रीति, ओमदत्त शर्मा, एवं पार्को में नियमित योगाभ्यास करने वाले अन्य साधकों ने भाग लिया।