काठमांडू, 18 सितंबर। नेपाल सरकार ने भारत, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत 13 देशों के लिए नए राजदूतों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। शुक्रवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न देशों के लिए राजदूत पद के उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश की गई। इसके बाद संसदीय सुनवाई समिति से अनुमोदन और संबंधित देशों से एग्रिमो मिलने की प्रक्रिया पूरी होने पर राष्ट्रपति राजदूतों की नियुक्ति करेंगे।मंत्रिपरिषद ने सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के निदेशक निश्चलनाथ पांडे को भारत के लिए नेपाली राजदूत के रूप में सिफारिश किया है। चीन मामलों के जानकार कल्याणराज शर्मा को चीन और सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ चिरनजंग थापा को अमेरिका के लिए प्रस्तावित किया गया है।भारत के लिए राजदूत पद को लेकर चर्चा में रहे पूर्व सेनाध्यक्ष गौरव शमशेर जंगबहादुर राणा को ब्रिटेन के लिए राजदूत बनाने की सिफारिश की गई है। वहीं आप्रवासन विशेषज्ञ शरू जोशी को जर्मनी के लिए प्रस्तावित किया गया है।सरकार की सिफारिश के अनुसार जापान के लिए जिग्यानकुमार थापा, इजरायल के लिए सुरेशकुमार कर्ण, स्पेन के लिए प्राप्ति शेरचन, ओमान के लिए पद्माक्षी राणा, मलेशिया के लिए चूडामणि खरेल, दक्षिण कोरिया के लिए प्रो. डॉ. सङ्गम श्रेष्ठ, श्रीलंका के लिए डॉ. मंचला झा और सऊदी अरब के लिए गिरीबहादुर सुनार को राजदूत पद के लिए नामित किया गया है।
कहां किसे सिफारिश
भारत: निश्चलनाथ पांडे
चीन: कल्याणराज शर्मा
अमेरिका: चिरनजंग थापा
ब्रिटेन: गौरव शमशेर जंगबहादुर राणा
जापान: जिग्यानकुमार थापा
इजरायल: सुरेशकुमार कर्ण
स्पेन: प्राप्ति शेरचन
जर्मनी: शरू जोशी
ओमान: पद्माक्षी राणा
मलेशिया: चूडामणि खरेल
दक्षिण कोरिया: प्रो. डॉ. सङ्गम श्रेष्ठ
श्रीलंका: डॉ. मंचला झा
सऊदी अरब: गिरीबहादुर सुनार
राजदूतों की नियुक्ति अभी अंतिम नहीं हुई है। संसदीय सुनवाई और संबंधित देशों की सहमति के बाद ही नियुक्ति की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होगी।